गढ़वा - झारखंड
गढ़वा - झारखंड
गढ़वा - पहली बार तीन दिवसीय ज्वेलरी प्रदर्शनी
डालटनगंज के बाद गढ़वा में सोना महल की धमक, आकर्षक गहनों के साथ शिमला टूर का मुफ्त पैकेज।
पलामू ज़िले के मेदिनीनगर शहर का प्रतिष्ठित ज्वेलरी प्रतिष्ठान सोना महल गढ़वा में पहली बार तीन दिवसीय ज्वेलरी प्रदर्शनी लगाने जा रही है। अल्पकाल में पलामू के घर-घर में चर्चित सोना महल ज्वेलरी प्रदर्शनी में नये डिजाइन एवं क्वालिटी के गहनों से लोगों अवगत कराने जा रही है। 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित ज्वेलरी प्रदर्शनी का उद्घाटन सुबे के मंत्री मिथलेश ठाकुर करेंगे। जिसकी जानकारी सोना महल के प्रोपराइटर धनंजय सोनी ने दी। मीडिया को जानकारी देते हुए ज्वेलरी दुनिया का चमकता सितारा धनंजय सोनी ने बताया कि गढ़वा प्रमंडल का संपन्न जिला है। ज्वेलरी प्रदर्शनी के माध्यम से गहनों की नई वेराइटी, पर्सनालिटी एक्सपोजर एवं सुसज्जित तरीके से गढ़वा वासी रूबरू होंगे। पलामू के सेवादार दीपक तिवारी के साथ धनंजय सोनी ने पलामू प्रमंडल के सरकार मंत्री मिथलेश ठाकुर से राजधानी रांची में मुलाकात कर उन्हें प्रदर्शनी में आमंत्रित किया। वहीं मंत्री ठाकुर ने ज्वेलरी प्रदर्शनी को गढ़वा शहर के लिए नयी पहल बताया। जिससे लोगों को बड़े ब्रांडो की ठगी से बचाव मिलेगा। एवं महानगर जाने के बजाय अपने शहर में उच्चतम क्वालिटी के गहने सहजता से उपलब्ध होंगे। मुलाकात के दौरान मंत्री मिथलेश ठाकुर ने गढ़वा को व्यापारिक केंद्र बनाने के लिए व्यवसायियों को आमंत्रित भी किया एवं सुरक्षा का भरोसा भी दिया। सोना महल प्रतिष्ठान की ओर से गढ़वा में आयोजित तीन दिवसीय ज्वेलरी प्रदर्शनी जहां पहली बार आयोजित की जा रही है वहीं पर्व त्योहार के मौसम में एक से बढ़कर एक आकर्षक उपहार एवं ऑफर भी गढ़वा वासीयों को मिलेगा।
गढ़वा-
गढ़वा-
गढ़वा-
गढ़वा -झारखंड-रंका थाना अंतर्गत मुख्य सड़क स्थित ग्राम लरकोरिया में बस चालक द्वारा ऑटो को धक्का मार दिया गया जिसमें सवार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है, सभी घायलों को गढ़वा अस्पताल भेजा गया।
भंडरिया प्रखंड- गढ़वा- झारखंड-
युवा जागृति केंद्र नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट 28 अक्टूबर से।
भंडरिया प्रखंड में प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले युवा जागृति केंद्र नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन इस वर्ष 28 अक्टूबर 2023 से प्रारंभ होगा। युवा जागृति केंद्र के भंडरिया प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र में खेल को प्रोत्साहित करने हेतु फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा तथा इस वर्ष बालक वर्ग के साथ-साथ बालिका वर्ग का भी टूर्नामेंट आयोजित होगा। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सिंह ने कहा बालक वर्ग के खेल में कुल 16 टीमें भाग लेंगी तथा बालिका वर्ग के खेल में आठ टीमें भाग लेंगी। बालक वर्ग के लिए प्रवेश शुल्क ₹1500 है तथा बालिकाओं का प्रवेश निशुल्क है। मुख्य रूप से भंडारिया एवं बड़गड़ प्रखंड की स्थानीय टीमों को प्राथमिकता दी जाएगी। आयोजन समिति के सचिव विजय सिंह ने कहा खेल का आयोजन स्थानीय हाई स्कूल के प्रांगण में होगा तथा विजेता टीम को 11000 नगद एवं खस्सी तथा आकर्षक कप प्रदान किया जाएगा। उपविजेता टीम को 7000 एवं खस्सी तथा आकर्षक का प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को खेल प्रोत्साहन हेतु फुटबॉल प्रदान किया जाएगा। सहसचिव अर्जुन राम ने कहा इस टूर्नामेंट का उद्देश्य खेल को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ ग्राम स्तर पर युवा जागृति केंद्र को सशक्त और मजबूत बनाना है। मुख्य संरक्षक श्री हरिदास तिर्की ने कहा खेल के माध्यम से युवा जागृति केंद्र युवाओं को सदैव संगठित एवं अनुशासित करता रहा है तथा स्वस्थ जीवन शैली एवं राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रसार करता रहा है। आयोजन हेतु बृहद समिति का निर्माण किया गया है जिसमें युवा जागृति केंद्र के भंडरिया प्रखंड के सभी पंचायत के प्रतिनिधि सम्मिलित हैं तथा उन्हें स्पष्ट एवं सुनिश्चित जिम्मेदारी दी गई है ताकि सफल खेल का आयोजन किया जा सके। मौके पर उपेंद्र विश्वकर्मा , उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, सचिव विजय सिंह, उपसचिव अर्जुन राम, कोषाध्यक्ष अशोक केसरी, हरिदास तिर्की, रवि कच्छप, देवानंद कुमार, प्रवीण प्रजापति, मुबारक खान, देवानंद पाठक, उपेंद्र मुंडा, शंभू तमोली, राजकुमार सिंधु कच्छप एवं अन्य के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गढ़वा-झारखंड
दिनांक 21 जनवरी 2024
आज माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम ने गढ़वा जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत संग्रहे खुर्द एवं तिलदाग पंचायत में "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर एवं आयुष्मान कार्ड बनाने सहित अन्य योजनाओं का स्टॉल लगाया गया था। साथ ही संग्रहे पंचायत में JSLPS के सखी मंडलों के बीच 21 लाख एवं तिलदाग पंचायत में 23 लाख (कुल 44 लाख रुपए) का चेक प्रदान एवं किसानों के बीच सॉयल हेल्थ कार्ड वितरण किया। महिलाओं एवं बच्चों के बीच गोदभराई एवं मुहजूठी का कार्यक्रम के साथ ही स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।
केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं यथा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, किसान सम्मान निधि योजना, केसीसी, पोषण अभियान, जनधन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना इत्यादि योजनाओं की समुचित जानकारी जनता को दी जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी को पहुंचाना और उनके बीच केन्द्र सरकार की योजनाओं को लेकर प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूकता पैदा करना तथा उन्हें उपरोक्त सभी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करना।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अलखनाथ पांडेय, जिला सांसद प्रतिनिधि श्री प्रमोद चौबे, श्री ओमकार तिवारी, श्री अंजनी तिवारी, सांसद के निजी सचिव श्री अलख दुबे, श्री मुकेश चौबे, श्री मुरली श्याम तिवारी, श्री राम सरिख चन्द्रा, श्री राम उदार पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि श्री मिथलेश तिवारी, श्री मंडल अध्यक्ष श्री शिवनारायण चंद्रा, श्री कामेश्वर सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कुमार नरेंद्र, तिलदाग पंचायत मुखिया श्रीमती अनीता देवी, संग्रहे खुर्द उप मुखिया श्री विजय विश्वकर्मा, पंचायत समिति सदस्य श्री लक्ष्मण पासवान, श्री सीताराम चौधरी, सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनता उपस्थित थी।
लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर यूनिवर्सल आइडियल सेवा समिति, स्किल सेंटर रंका में स्वीप कार्यक्रम के तहत 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के वैसे युवा जो पहली बार मतदान करेंगे। उनके बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।।
गढ़वा जिले के बिशुनपुरा प्रखंड के बीडीओ ने आत्महत्या कर ली है।।बीडीओ की पहचान हीरक मन्ना केरकेट्टा के रूप में हुई है।। उन्होंने प्रखंड कार्यालय स्थित अपने सरकारी आवास में ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुवार, श्री वंशीधर नगर एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी बीडीओ आवास पहुंच मामले की जानकारी ली।।
गढ़वा -झारखंड
गढ़वा मे स्कूली बच्चों को लेकर जा रही टेंपू में मारी पिकअप वैन जोरदार टक्कर, टक्कर मारने के बाद मौके पर दो स्कूली बच्चे की हुई मौत। जबकि आधा दर्जन बच्चे हुए जख्मी वहीं गुसाई स्थानीय ग्रामीणों ने पिकअप वैन में लगा दी आग।
गढ़वा -झारखंड-
दिनांक-05/08/2024 -प्रमंडलीय आयुक्त-सह- मतदाता सूची प्रेक्षक श्री बाल किशुन मुंडा गढ़वा के नए सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण संबंधी कार्यो की समीक्षा की। बैठक में गढ़वा उपायुक्त श्री शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
नगर उटारी -गढ़वा -झारखण्ड -
दिनांक -23/09/2024-गढ़वा के श्रीबंशीधर नगर से मंईयां सम्मान यात्रा की शुरुआत की गयीlमंत्री बेबी देवी,दीपिका पांडे सिंह के साथ झामुमो विधायक कल्पना सोरेन ने इस यात्रा का शुभारंभ कियाl
गढ़वा -झारखण्ड -
गढ़वा -झारखण्ड -दिनांक -30/09/2024-रविवार को लड़की ने कनहर नदी में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। लड़की के कनहर नदी में कूदता देख लड़का भी कूद गया। बाद में यहां के स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों को बचा लिया गया। दोनों को नदी से निकाल कर शादी तय कर दिया गया lघटना के संबंध में लड़की ने बताया कि उसके प्रेमी ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। उसके बुलावे पर वह छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज महामाया मंदिर पहुंची। मंदिर में ही लड़की शादी का दबाव बनाने लगी। उसपर लड़का ने शादी से इनकार कर दिया। उसके बाद लड़की मंदिर से निकलकर कनहर नदी में कूद गईl
गढ़वा -झारखण्ड -
गढ़वा -झारखण्ड -दिनांक -03/10/2024-पुलिस अधीक्षक महोदय, गढ़वा के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में मोबाइल गुमशुदगी के लगातार प्राप्त हो रहे आवेदन के मद्देनजर मोबाइल बरामदगी हेतु गढ़वा पुलिस द्वारा विशेष अभियान ऑपरेशन "मुस्कान" चलाकर तकनीकी शाखा के मदद से गुम मोबाइल को ट्रैक कर सफलता प्राप्त करते हुए गुम हुए विभिन्न थानों के कुल 63 मोबाइल बरामद किया गया। उक्त बरामद मोबाइल को मोबाइल के वास्तविक धारक को सूचित करते हुए प्राप्ति रसीद बनाकर हस्तगत कराया जा रहा है।
कांडी प्रखंड गढ़वा -झारखण्ड -
कांडी प्रखंड गढ़वा -झारखण्ड -दिनांक -04/10/2024-04 अक्टूबर 2024 को कांडी प्रखंड में ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष और बिश्रामपुर-मंझिआंव विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ब्रह्मदेव बी.डी. प्रसाद के नेतृत्व में चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन हुआ, हालांकि वह स्वयं इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं थे। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उनके बड़े भाई और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री महेंद्र प्रसाद ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति में यह आयोजन मंच के प्रति अटूट समर्थन का प्रमाण बना।महेंद्र प्रसाद ने अपने उत्साहपूर्ण संबोधन में कहा, "हमारा उद्देश्य क्षेत्र के हर नागरिक को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करना है। महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, और शिक्षा जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, विकास की गति को दोगुना किया जाएगा ताकि क्षेत्र के हर नागरिक को इसका लाभ मिल सके। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे क्षेत्र की महिलाएं और बेटियां अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और उन्हें सम्मान और अवसर मिलें। साथ ही, आधारभूत सुविधाओं की कमी को दूर करना हमारी प्राथमिकता होगी, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएं मिल सकें।"
विकास का संकल्प: सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकता
समारोह में शिव प्रसाद गुप्ता, गोरखनाथ चौधरी, मानिक राय, संजय गुप्ता, चंदन गुप्ता, अमर प्रसाद, और हिमालय प्रसाद जैसे प्रमुख नेता भी उपस्थित थे। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनता के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर अपने विचार साझा किए।गोरखनाथ चौधरी ने कहा, नावा, पांडू, मंझिआंव, कांडी, बिश्रामपुर जैसे क्षेत्रों में चले जाइये सड़कों की स्थिति चिंताजनक है। कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन मौजूदा विधायक इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने विकास के नाम पर सिर्फ अपने परिवार और संबंधियों के लिए बड़े-बड़े कॉलेज बनाए हैं, ग्रामीणों के लिए कुछ भी नहीं किया। यदि इन कॉलेजों को अलग-अलग क्षेत्रों में स्थापित किया जाता, तो न केवल शिक्षा का स्तर बढ़ता, बल्कि क्षेत्र का समग्र विकास भी होता।साथ ही कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने इस क्षेत्र को एक चारागाह के रूप में देखा। दोनों ही मंत्री बने, लेकिन लूटने के अलावा कुछ नहीं किया। अगर सही कदम उठाए गए होते, तो आज क्षेत्र की महिलाएं और बहनें गढ़वा, डाल्टनगंज, रांची या राज्य से बाहर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए नहीं जातीं।इस भव्य आयोजन में क्षेत्रीय नागरिकों की भी भागीदारी उल्लेखनीय रही। कई स्थानीय नागरिकों ने इस सफल आयोजन में सहयोग दिया, जिससे यह दिन एक ऐतिहासिक क्षण बन गया।यह उद्घाटन न केवल चुनावी कार्यालय की शुरुआत थी, बल्कि एक समृद्ध भविष्य की उम्मीदों को सशक्त करने वाला अवसर भी था, जिसने क्षेत्र के हर नागरिक को एक नई ऊर्जा और जोश से भर दिया।ओबीसी एकता अधिकार मंच के इस पहल से आने वाले चुनाव में एक मजबूत जनसमर्थन की संभावना और भी बढ़ गई है, जिससे क्षेत्र की दिशा और दशा बदलने की उम्मीद है।
गढ़वा -झारखण्ड -
गढ़वा -झारखण्ड -दिनांक -13/10/2024-झारखंड के गढ़वा में मूर्ति विसर्जन को लेकर भारी बवाल हो गयाlदरअसल शनिवार को सदर प्रखंड के लखना गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे लोगों का रास्ता रोक दियाlदोनों समुदाय के बीच भारी बवाल हुआlयहां तक पत्थरबाजी भी हुई जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए हैंlमौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद गांव में मूर्ति विसर्जन का विवाद करीब 12 घंटे बाद सुलझा लिया गया है। समझौते के बाद करुआ कला तालाब में मूर्ति का विसर्जन किया गयाl
गढ़वा -झारखण्ड -
गढ़वा -झारखण्ड -दिनांक -16/10/2024-झारखंड में गढ़वा जिले के मझिआंव में गोलगप्पे का मैदा पैर से गूंथने का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद नगर पंचायत मुख्यालय स्थित बाजार के लोग भड़क उठे और उन्होंने इस गंदे तरीके से गोलगप्पे बनाने वाले दो दुकानदारों को घेर लिया। साथ ही उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को भी दे दी। जिसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने उन दोनों को हिरासत में ले लियाl
गढ़वा -झारखण्ड -
गढ़वा -झारखण्ड -दिनांक -17/10/2024-झामुमो के युवा नेता एवं इंडियन रोटी बैंक के झारखंड प्रदेश कॉर्डिनेटर दीपक तिवारी के नेतृत्व में आज झामुमो के युवा नेताओं ने माननीय मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से उनके गढ़वा स्थित आवास पर मुलाकात की। उनके साथ मार्टी कला बोर्ड के सदस्य, संत मरियम स्कूल पलामू के निदेशक व झामुमो के युवा नेता अविनाश देव व अन्य झामुमो नेता शामिल थे। इस दौरान माननीय मंत्री से विधानसभा चुनाव, 2024 में पलामू जिले के 76 डालटनगंज विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा(जेएमएम) कार्यकर्ता को टीकट देकर प्रत्याशी बनाने की मांग की। दीपक तिवारी ने कहा कि इंडिया गठबंधन से जेएमएम कार्यकर्ता को टीकट मिलने से डालटनगंज विधानसभा सीट पर जीत सुनिश्चित है। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में ध्यान रखते हुए जेएमएम से प्रत्याशी उतारने के सकारात्मक परिणाम आएंगे।
माननीय मंत्री ने झामुमो नेताओं को टीकट दिये जाने को लेकर पार्टी के वरीय नेतृत्व के समक्ष बात रखने एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए टीकट वितरण पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
दीपक तिवारी ने कहा कि यहां के जेएमएम कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। साथ ही जनता का भी जनसमर्थन मिल रहा है। झामुमो में पार्टी के लिए समर्पण भाव रखने के साथ-साथ सकारात्मक सोच वाले युवा कार्यकर्ता भी हैं। विधानसभा चुनाव में मौका मिलने पर पार्टी का एक अपना सीट होगा। वहीं क्षेत्र के विकास में गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने मईंयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना, गुरूजी स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना, अबुआ आवास योजना सहित अन्य विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है। सीधे तौर पर पर इसका लाभ आम जनता को मिल रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं से श्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। इससे पार्टी का भी जनाधार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि मंईया सम्मान योजना के लाभुकों को सरकार दिसंबर से प्रतिमाह 2500 रूपये देगी। वर्तमान में सरकार प्रतिवर्ष 1200 रूपये दे रही है। महिला बहनों/ गृहलक्ष्मी के एकाउंट में सीधे राशि जा रही है। इससे महिला बहनों को बड़ी राहत मिली है। उन्हें किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है। इसके अलावा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डालटनगंज विधानसभा सीट झामुमो को दिया जाता है, तो पार्टी के साथ-साथ यहां की जनता को लाभ मिलेगा।
गढ़वा -झारखण्ड -
गढ़वा -झारखण्ड -दिनांक -21/10/2024-गढ़वा में पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मे पुलिस स्मरण दिवस मनाया गया। जहाँ शहीद के वेदी पर एसपी दीपक पाण्डेय,अभियान एसपी राहुल बड़ाइक सहित जिले के अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित किया। इससे पहले शहीदों के सम्मान मे पुलिस के जवानों ने सलामी देते हुए अपने अपने शस्त्र को झुका दिया।
नगर उटारी प्रखंड- गढ़वा -झारखण्ड -
नगर उटारी प्रखंड -गढ़वा -झारखण्ड -दिनांक -30/10/2024-झारखंड राज्य के गढ़वा जिला अंतर्गत नगर उटारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल विश्वकर्मा को 5000 रिश्वत लेते पलामू एसीबी की टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है,
गढ़वा- झारखण्ड-
गढ़वा- झारखण्ड- दिनांक -21/11/2024-गढ़वा जिले के दक्षिणी वन क्षेत्र में हाथी और भालू के आतंक के बाद अब टाइगर ने अपनी दस्तक दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, बड़गड़ थाना क्षेत्र के बहेराखांड़ में पिछले दिनों गाय का शिकार करने के बाद बाघ पलामू टाइगर रिजर्व पहुंच गया है। टाइगर भंडरिया क्षेत्र के जंगलों से होते हुए कोयल नदी पार कर पलामू टाइगर रिजर्व के एरिया में पहुंचा है।वहीं,स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात बाघ को भंडरिया इलाके के जंगल में देखा गया है। इस कारण हाथी और भालू के आतंक से परेशान रमकंडा,भंडरिया और बड़गड़ क्षेत्र के जंगलों में बाघ के आने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
गाय का क्षत-विक्षत शव देख ग्रामीणें ने किया वन विभाग को सूचित-
बताया जा रहा है कि 13 नवंबर की रात बाघ ने बहेराखांड़ के रहने वाले शिवकुमार सिंह की गाय का शिकार किया था। बाघ ने गाय के शव के कुछ हिस्से को जंगल में ही छोड़ दिया था।ऐसे में जब सुबह जंगल में मवेशी चराने गये ग्रामीणों ने गाय का क्षत-विक्षत शव देखा। तो इसकी जानकारी वन विभाग को दी। इसके बाद भंडरिया वन क्षेत्र के अधिकारियों ने मामले की जांच की।इसमें पुष्टि हुई कि बाघ ने गाय का शिकार किया है।
क्षेत्र में फैला है जंगली जानवरों का दहशत-
गढ़वा DFO इबिन बेनी अब्राहम ने निर्देश दिया है कि इस हमले में पीड़ित को तत्काल 5 हजार रुपये का मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। वहीं,उन्होंने बताया कि पिछले 3 महीनों के अंदर लगातार हाथियों के और भालू के जानलेवा हमले से इलाके के लोग काफी डरे हुए थे। ऐसे में अब बाघ आने की सूचना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गया है।हालांकि बाघ आदमखोर नहीं है,इस कारण वन विभाग ने राहत की सांस ली है। बताया जा रहा है कि लोगों को बाघ के हमले से बचाने के लिये वन विभाग ने भंडरिया क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार प्रसार किया है।साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वन विभाग ने लोगों को जंगलों में जाने से बचने की सलाह दी है।
पहले भी इलाके में पहुंचा था बाघ-
बता दें कि इससे पहले पिछले साल मार्च के महीने में भी बाघ मध्यप्रदेश से होकर छत्तीसगढ़ के रास्ते भंडरिया क्षेत्र में पहुंचा था। इस दौरान 2 दिनों के अंदर टाइगर ने 3 शिकार किया था। उस समय भंडरिया थाना क्षेत्र के कुटुकु के जंगल से बाघ का गाय का शिकार करता हुआ वीडियो भी सामने आया था।ऐसे में लगातार दूसरे साल भी क्षेत्र में बाघ के आने से लोगों में दहशत का माहौल है।हालांकि,अभी तक बाघ आदमखोर नहीं हुआ है।जानकारी हो कि गढ़वा का दक्षिणी वन क्षेत्र छतीसगढ़ के सीमावर्ती बलरामपुर के जंगली क्षेत्रों के पास है।ऐसे में कनहर नदी पार कर हाथी और बाघ इस इलाके में पहुंच जाते हैं।
इलाके में मिले हैं नर बाघ के फुटमार्क-
वहीं,पलामू टाइगर रिजर्व में बाघ के आने की जानकारी मिलने के बाद PTR रेंज के जंगलों में बाघ के पंजों के निशान मिले हैं।इस दौरान PTR के नार्थ डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश कांत जेना ने नर बाघ के फुटमार्क मिलने की पुष्टि की है। प्रजेश ने बताया है कि छतीसगढ़ के कनहर नदी से आए नर बाघ की तस्वीर अब तक सामने नहीं आयी है।इस कारण अब तक पुष्टि नहीं हो पायी है कि PTR में पहुंचा बाघ पिछले साल वाला ही है या फिर दूसरा।जेना ने जानकारी दी कि कैमरा ट्रैप से बाघ की निगरानी की जा रही हैl
गढ़वा- झारखण्ड-
गढ़वा- झारखण्ड- दिनांक -06/12/2024-दिनांक 05.12.2024 को समय करीब 11:10 बजे पुलिस अधीक्षक गढ़वा को गुप्त सुचना प्राप्त हुआ कि लुधियाना पंजाब से अवैध विदेशी शराब लौट कन्टेनर वाहन विण्डमगंज (उ०प्र०) की ओर से नगर उंटारी होते हुए बिहार एवं झारखण्ड के अन्य स्थानों पर जाने वाली है। पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री वंशीधरनगर के नेतृत्त्व में एक छापामारी दल गठन किया गया। गठित छापामारी दल के द्वारा नगर उंटारी थाना गेट व नगर उंटारी थाना क्षेत्र के सिरिया टोंगर में अवैध शराब के परिवहन के विरोध चेकिंग लगाया गया। तभी चेकिंग के दौरान एक कंटेनर वाहन सं०-UP-21-ET-0940 तेजी से आया जिसे चेकिंग कर रहे पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के द्वारा रोका गया और कंटेनर में लोड सामान के बारे पुछा गया तो चालक के द्वारा इलेक्ट्रोनिक्स सामान लोड होने की बात बताये और इलेक्ट्रोनिक्स सामान से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किये तब चेकिंग कर रहे पुलिस पदाधिकारी द्वारा चालक से कंटेनर खोलकर दिखाने हेतु बोला गया तो चालक ने अवैध विदेशी शराब लोड होने की बात बताये। पुलिस और सेल्स टैक्स ऑफिसर से बचने के लिए अवैध विदेशी शराब लोड कंटेनर के आगे-आगे कार में दो व्यक्ति स्कोर्ट कर चल रहे थे। उक्त दोनो व्यक्ति को भी चेकिंग कर रहे छापामारी दल द्वारा पकड़ा गया है। इस संबंध में नगरउँटारी थाना कांड सं0-241/2024, दिनांक-05.12.2024 धारा-274/275 /292/338/336(3)/111/3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं 47 (a) उत्पाद अधि० दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम -
1. गणपत लाल, उम्र 35 वर्ष, पिता पुरखाराम विश्नोई, पता- पादरडीह, पो०-सिंदास्या थाना- गुडामलानी, जिला बाड़मेर (राजस्थान)।
02. पिंटु सैनी, उम्र 39 वर्ष, पे० ताराचंद सैनी, पता म०न०- 262/25, गली नं०- 17 मनोहरनगर, बसीरोड, पटौदी चौक, थाना न्यु कॉलोनी, जिला गुड़गांव
03. अमित कुमार, उम्र 41 वर्ष, पे० स्थ० फकीर चंद, पता म०नं० 101/26, गर्ल नं0- 15, मनोहरनगर, बसीरोड, नियर पटौदी चौक, थाना न्यु कॉलोनी, जिला- गुड़गांव (हरियाण)
कांड में जप्त सामान की विवरणी-
1. कंटेनर वाहन सं0-UP-21-ET-0940
02. कंटेनर में लोड विदेशी शराब Mc Dowells (750ml)-5100 पीस (425 कार्टून)
03. Mc Dowells (180ml)-9120 पीस (190 कार्टुन)
04. White Blue (180ml)-2160 पीस (45 कार्टुन)
05. Budweiser Magnum (500 ml)-1200 पीस (50 कार्टुन
06. इलेक्ट्रोनिक्स सामान से संबंधित फर्जी दस्तावेज
07. 1-20 कार सं०-HR-26-DZ-2900
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी -
(01) श्री सत्येन्द्र नारायण सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री वशीधरनगर।
(02) श्री रतन कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक, अंचल नगर उटारी।
(03) आदित्य कुमार नायक, थाना प्रभारी, नगर उटारी थाना।
(04) पु०अ०नि० संदीप कुमार रदि, नगर उंटारी थाना।
(05) पु०अ०नि० जितेन्द्र कुमार, नगर उंटारी थाना।
(06) पु०अ०नि० सुन्दर सोरेन, नगर उंटारी थाना।
(07) स०अ०नि० अनुज कुमार सिंह, नगर उटारी थाना।
(08) स०अ०नि० संजय पासवान, नगर उंटारी थाना।
(08) आ०/109 कौशल कुमार द्विवेदी, नगर उंटारी थाना।
(09) आ०/660 निकेतन पादय, नगर उंटारी थाना।
(10) आ०/673 दशानंद महतो, नगर उंटारी थाना।
(11) आ0/285 नितेश कुमार श्रीवास्तव, नगर उंटारी थाना।